Horoscope: राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज बुधवार है और आज का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है।

मेष राशि-मीठे खानपान के प्रति रुझान रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय हो सकती है।

वृष राशि-आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। कुटुम्ब-परिवार में छोटे संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। 

मिथुन राशि- कला एवं संगीत के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। 

कर्क राशि- कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

सिंह राशि- सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्ति के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगीमन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि- जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

तुला राशि- आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में रहेंगे। 

धनु राशि- आलस्य अधिक रहेगा। कार्यों में व्यवधान आएंगे। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे।

मकर राशि- जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। 

कुंभ राशि- सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। 

मीन राशि- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

 

Read more: https://newsplus21.com/horoscope-how-will-be-the-day-today-read-the-horo/